फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने विज्ञान माडलों में दिखाई प्रतिभा

Mon, 18 Jan 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कन्नौज। नगर के कन्हैयालाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में सोमवार को कृषि प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसमें कक्षा नौ के करीब एक सैकड़ा छात्रों ने बेहतरीन माडलों को प्रस्तुत किया। विज्ञान के माडलों को देखकर लोग आश्चर्यचकित दिखे।

शिक्षक अभिभावक गोष्ठी में शामिल होने के लिए आए दो सौ अभिभावकों व निर्णायक मंडल के सदस्यों डा.आरआर गुप्ता, अहिबरन राजपूत, आशुतोष तिवारी ने सभी माडलों को एक-एक कर देखने के बाद उनके निर्माण व उपयोगिता के बारे में पूछा। छात्र कार्तिकेय सिंह ने सौर्यमंडल, सूर्यमणि गुप्ता ने जल संरक्षण, सुमित द्विवेदी ने यातायात के साधन, विशाल वर्मा ने ज्वालामुखी सहित अन्य छात्रों ने विभिन्न माडलों को प्रस्तुत किया। उक्त प्रदर्शनी सामाजिक विज्ञान विषय की प्रायोगिक परीक्षा के संदर्भ में आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका संरक्षक कृष्णकांत मिश्र आचार्य थे। गोष्ठी में आए अभिभावकों ने शिक्षण संबंधी सुझाव व समस्याओं को रखा। प्रदर्शनी में सामाजिक समस्याओं, राजनैतिक जटिलताओं, खगोल मध्य तथा प्राचीन इतिहास, उन्नत कृषि, विभिन्न प्रकार के प्रदूषण तथा यातायात से संबंधित माडल प्रस्तुत किए गए। इसके अलावा पर्वत, पठार, मैदान, नदियों से संबंधित मिट्टी के मानचित्र तथा हस्तनिर्मित चार्ट शामिल किए गए। इस दौरान विद्यालय के आचार्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें