फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

Thu, 17 Dec 2015 11:58 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
नेहरू डिग्री कालेज में सांस्कृतिक एवं साहित्यिक समिति अभिव्यक्ति के तत्वावधान में मनाए जा रहे सांस्कृतिक सप्ताह के अंतर्गत वाद-विवाद, मेंहदी और पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें कालेज की छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


संयोजक डॉ. बबिता यादव की देखरेख में शुरू हुई प्रतियोगिताओं में वाद-विवाद प्रतियोगिता में शिवा व भानुप्रताप सिंह को संयुक्त रूप से प्रथम, जबकि हिमांशु चौहान दूसरे स्थान पर रहे। मेहंदी प्रतियोगिता में शिल्पी कुमारी प्रथम, कोमल पांडेय द्वितीय, शिवाकी गुप्ता व शिवानी गुप्ता संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं।

पेंटिंग प्रतियोगिता में उर्वशी राजपूत प्रथम, रुचि दिवाकर द्वितीय, मीनू दुबे व शीलू संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। प्राचार्य डॉ. अजिता त्रिपाठी अवस्थी ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान डॉ. आरएन राय, डॉ. जयवीर सिंह, डॉ. यूपी सिंह, डॉ. आशीष गुप्ता, प्रो. प्रियंका, प्रो. सर्वेश कुमार, प्रो. डीबी सिंह, अमित शुक्ला, मो. साबिर, आशीर्वाद दुबे, गौरव मिश्रा, शांतनु शुक्ला, रेनू पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें