फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: किसानों की समस्या का हल संघर्ष से निकलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुगरापुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के प्रदेश उपाध्यक्ष शमीम सिद्दीकी के नेतृत्व में रविवार को एक सदस्यता अभियान चलाया गया। अभियान में 75 किसान भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट में सदस्यता ग्रहण की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार को आलू निर्यात करना चाहिए। ताकि किसानों को कुछ राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान में किसान अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। सरकार का वादा था कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी होगी। सिद्दीकी ने सवाल किया कि सरकार के पास कौन से आंकड़े हैं, जिससे किसानों की आय दोगुनी हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को खाद उपलब्ध नहीं करा पा रही है, जिससे किसानों को परेशानी हो रही है। कहा कि एक-एक किसान को 5-5 बोरी खाद मिल रही है, जिससे किसान फसल कैसे पैदा करेंगे।
उन्होंने कहा कि सरकार किसानों का शोषण कर रही है और लगातार खाद और बीज के दाम बढ़ रहे हैं। कहा कि आलू की मुख्य फसल में भी किसानों को लागत नहीं मिल रही है, जिससे किसान बर्बाद हो रहा है। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष ठाकुर महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है। कहा कि सरकार आलू का समर्थन मूल्य घोषित करे, जिससे किसानों को राहत मिल सके। सदस्यता अभियान में 75 किसानों ने भारतीय किसान यूनियन की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान बबलू तिवारी, राहुल, कुलदीप यादव, रामबाबू तिवारी, सियाराम यादव, इजराइल गामा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें