कन्नौज। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत अपना आशियाना बनाने का सपना देख रहे हजारों परिवारों के लिए अच्छी खबर है। जिले में योजना ने रफ्तार पकड़ ली है और जल्द ही 1070 लाभार्थियों के खातों में दूसरी किस्त की धनराशि पहुंचने वाली है।
योजना के पहले चरण में 1890 पात्र लाभार्थियों को प्रथम किस्त जारी की गई थी। पैसा मिलते ही लाभार्थियों ने तेजी से निर्माण शुरू कर दिया। विभागीय रिपोर्ट के अनुसार मई तक 1070 लाभार्थियों ने अपने मकानों का निर्माण लिंटर यानी छत स्तर तक पूरा कर लिया है। निर्माण की गुणवत्ता की जांच के बाद इन सभी की सूची तैयार कर ली गई है। सूची को डीएम के समक्ष अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किया गया है।
डूडा अधिकारी ललिता पाठक ने बताया कि डीएम से हरी झंडी मिलते ही इसे राज्य शासन को भेजा जाएगा और वहां से डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में धनराशि हस्तांतरित कर दी जाएगी। इससे निर्माण कार्य में तेजी आएगी और लोग जल्द अपने पक्के घर में प्रवेश कर सकेंगे। नियमानुसार इनकी डिमांड सीधे नहीं भेजी जा सकी थी, लेकिन अब उच्चाधिकारियों के निर्देश पर विधिक और सत्यापन प्रक्रिया पूरी कर मृतक लाभार्थियों के स्वजन के खातों में यह किस्त ट्रांसफर की जाएगी।
उन्हाेंने कहा कि दूसरे चरण में सभी शेष पात्रों को भी बिना किसी बाधा के अगली किस्त दिलाना प्रशासन का लक्ष्य है। समय पर भुगतान से न केवल निर्माण कार्य समय पर पूरे होंगे बल्कि लाभार्थियों को आर्थिक परेशानी का सामना भी नहीं करना पड़ेगा। जिले में पीएम आवास योजना गरीबों के पक्के घर के सपने को तेजी से साकार कर रही है।