फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण भारत के संतों ने किया रुद्राभिषेक

Fri, 26 Feb 2016 12:20 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण भारत के सुब्रमण्यम समाज के 25 संतों ने कन्नौज के सिद्धपीठ मंदिर गौरीशंकर पहुंचकर मां गौरी व भोले बाबा का अभिषेक किया। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव शंभू, काशी विश्वनाथ गंगे के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
विज्ञापन


मंदिर में सुबह 10 बजे बाबा भोलेनाथ का अभिषेक शुरू हुआ। इस दौरान बाबा का अभिषेक दूध, दही, शहद, शक्कर आदि से किया गया। इसके बाद बाबा का गुलाब के पुष्पों से श्रंगार किया गया। समिति के अध्यक्ष ने बताया कि दक्षिण भारत के संतों ने निसित दुबे, एस दुबे, आशीष दुबे से संपर्क किया।

इसके बाद वह मंदिर में अभिषेक करने आए। बुधवार की शाम मां गौरी का अभिषेक हुआ। गुरुवार को भोलेनाथ व शुक्रवार को गणेश का अभिषेक कार्यक्रम के अलावा भंडारे का भी आयोजन किया गया है। अभिषेक के दौरान संजय मिश्रा, देवेंद्र, मणी दुबे, आशू दुबे समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें