फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सड़क बनवाई, दोनों किनारों पर छोड़ी एक फीट गहरी खाई

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। सिकंदरपुर कस्बे से गुजरे नेशनल हाईवे जलभराव के कारण सालों पहले क्षतिग्रस्त हो गया था। समस्या से निजात के लिए सड़क पर पत्थर डलवा दिए गए थे। दो माह पहले पीडब्ल्यूडी ने जर्जर सड़क पर सीसी रोड का निर्माण शुरू कराया था।
विज्ञापन

एक फिट ऊंची सड़क निर्माण पूरा होने के बाद कन्नौज की कार्यदायी संस्था मां विंध्यवासिनी कंस्ट्रक्शन ने दोनों तरफ रैंप बनवाकर यातायात सुचारु करा दिया।
सड़क के दोनों तरफ खाई में मिट्टी डलवाकर समतल नहीं कराया। इस कारण खाई में गिरकर बाइक, साइकिल व स्कूली बच्चे अक्सर चुटहिल हो रहे हैं।
कस्बे के रामलखन, मिच्चू भइया, राम सिंह कठेरिया, आशीष, संजीव, अमित, दिलीप व नीलू ने विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए शीघ्र ही सड़क निर्माण पूरा न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के पीडब्ल्यूडी राकेश कुमार यादव का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। कार्यदायी संस्था सड़क के दोनों ओर भराव के लिए मिट्टी के इंतजाम का प्रयास कर रही है। मिट्टी का प्रबंध होते ही सड़क के दोनों ओर खाली जगह को समतल करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें