फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा निकली

Wed, 28 Oct 2015 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कस्बे में गाजे बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई।  पूरा कस्बा घूमने के बाद मोहल्ला गांधी नगर में शोभायात्रा का समापन हुआ। इसके बाद भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव कमेटी की ओर से वाल्मीकि जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई।
विज्ञापन



 चेयरमैन प्रतिनिधि इंद्र कुमार गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा रवाना की। इसमें सबसे आगे महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति विराजमान थी। इसके बाद भगवान शिव, दुर्गा जी, राम-लक्ष्मण आदि की सजी झाकियां शामिल रहीं। मथुरा से आए कलाकार भक्ति गीतों पर जमकर नृत्य कर रहे थे।


रेलवे रोड से शुरू हुई यात्रा तिर्वा रोड, चकोर रोड, जीटी रोड होते हुए मोहल्ला गांधी नगर स्थित वाल्मीकि मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। यात्रा का कई स्थानों पर लोगों ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान समिति के सरवन वाल्मीकि, अशोक वाल्मीकि, मुकेश वाल्मीकि, होरीलाल, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें