तालग्राम में चेहल्लुम का जुलूस इमाम चौक से अखाड़ों
के बीच खलीफाओं ने निकाला। पूरी अकीदत के साथ जोशोखरोश से जुलूस निकाला
गया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस तैनात थी।
गुरुवार को दोपहर दो बजे के
बाद गढ़ी गोखर मोहल्ला के इमाम चौक से खलीफा सुभान खां, कयूम खां के
नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने चेहल्लुम के जुलूस में अखाड़ेबाजों के करतब
देखे। बड़ा बाजार, नौसारा, हजेला कालेज, टीला मुहल्ला, बजरिया, जेरकिला,
तालग्राम बस स्टाप, छिबरामऊ बड़ा बस स्टाप, चौखटा चौराहा से होली मोहल्ला
होते हुए कर्बला पहुंचकर जुलूस समाप्त हुआ।
रास्ते में डा. तौकीर वारसी के
अलावा लोगों ने लंगर खिलाया। वहीं इस्लामिया मदरसा परिसर में लगे मेले में
बच्चों व महिलाओं ने खरीदारी की। इस मौके पर नईम मंसूरी, शकील, परवेज,
असलम, हाजी रईस अहमद, हाजी इरशाद, इकलाख वारसी, वसरुद्दीन मंसूरी, इसरार
खां, कयूम, कमर, अरशद, आमिर अंसारी आदि मौजूद थे।