फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

39 वाहनों का किया पुलिस ने चालान

Fri, 11 Dec 2015 11:58 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी के निर्देश पर अर्धसैनिक बलों के साथ प्रमुख संपर्क मार्गों, चौराहों, तिराहों पर पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान 39 वाहनों का एमवी एक्ट में चालान किया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने नगर के पश्चिमी बाईपास, पूर्वी बाईपास, फर्रुखाबाद चौराहा, विशुनगढ़ तिराहा, सौरिख रोड तिराहा और नगरपालिका तिराहा पर विशेष रूप से वाहन चेकिंग का सघन अभियान चलाया। अभियान के दौरान अर्धसैनिक बलों की मौजूदगी से लोगों में हड़कंप मच गया।

बाइक चालक मेन रोड छोड़कर गलियों में बचते-बचाते चक्कर काटते देखे गए। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने दो सैकड़ा से भी अधिक वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान 39 वाहनों का एमवी एक्ट में चालान किया गया। कोतवाल अरविंद मोहन जायसवाल ने बताया कि एसपी के निर्देश पर चलाया गया यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें