फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पुलिस ने समझौता करवाकर विवाहिता को पति के साथ भेजा

विज्ञापन
फोटो :24: काउंसलिंग के दौरान पुलिस के साथ मौजूद दोनों पक्ष। स्रोत : पुलिस विभाग
विज्ञापन
प्रेमपुर। विवाहिता ने चार पहिया वाहन की मांग पूरी न होने पर पीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया था जबकि महिला की सास ने भी पुत्रवधू पर पीटने व झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देने की शिकायत की थी। मिशन शक्ति प्रभारी ने दोनों पक्षों की काउंसलिंग की। समझौता होने के बाद महिला को पति व सास के साथ घर भेज दिया गया।
विज्ञापन


ग्राम सभा प्रेमपुर निवासी कामना ने शिकायत की थी कि चार साल पहले उसकी शादी रोहित यादव के साथ हुई थी। शादी के बाद चार पहिया वाहन की मांग कर पति समेत सास, ससुर व देवर ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। रविवार को सभी ने गाली-गलौज करते हुए घर से निकाल दिया। वहीं सास पूनम पत्नी हरवीर सिंह यादव ने बताया कि पुत्र वधू कामिनी आए दिन उसके व पुत्र के साथ गालीगलौज व मारपीट करती है।
आरोप है कि रविवार सुबह कामिनी ने मायके के लोगों को बुलाकर सभी जेवरात उन्हें दे दिए। विरोध किया तो इन लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। मिशन शक्ति प्रभारी बृजमोहन पाल, महिला कांस्टेबल पूजा व सविता ने दोनों पक्षों को कोतवाल बुलाकर वार्ता की। सहमति बनने के बाद कामना को उसकी सास पूनम प पति रोहित यादव के साथ भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें