नगर पालिका बोर्ड की हुई बैठक में कई प्रस्तावों को
लेकर चर्चा हुई। सभासदों ने सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पास किया।
बैठक के दौरान पिछले दिनों सभासद पति के साथ हुई मारपीट की घटना पर सभासदों
ने नाराजगी जताई।
बैठक में बेहतर काम करने वाले सफाई कर्मियों को
पुरस्कृत करने का भी ऐलान किया गया। बोर्ड की बैठक के दौरान वर्ष 06 में एक
सड़क का निर्माण कराने वाले ठेकेदार का भुगतान करने पर सभासद राहुल यादव
ने आपत्ति जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना काम पूरा किए ही भुगतान कर
दिया गया।
सभासद रामसेवक बाथम ने दिन में स्ट्रीट लाइट जलने की शिकायत रखी।
इस पर चेयरमैन राधा गुप्ता ने लाइनमैन संजीव कुमार का वेतन रोकने का
निर्देश दिया। सभासद नाहर सिंह ने तिराहे के पास फुटपाथ को ऊंचा कराने की
मांग रखी। इस पर चेयरमैन ने बताया कि स्टीमेट बन गया है, जल्द ही
फुटपाथ ऊंचा कराया जाएगा। सभासद अयूब सिद्दीकी ने मारपीट की हुई घटना पर
नाराजगी जताई।
कुछ सभासदों ने मांग रखी कि अधिशाषी अधिकारी बीडी भट्ट को
बेहतर काम करने के लिए 21 हजार रुपये से पुरस्कृत किया जाए। इस पर सभी
सभासदों ने अपनी सहमति जताई। बैठक में चेयरमैन प्रतिनिधि इंद्र कुमार
गुप्ता, सभासद शकील अंसारी, जीतू गुप्ता, मीनाज आलम और मुस्ताक खां आदि
मौजूद थे।