फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेरकों ने मानदेय के लिए किया प्रदर्शन

Fri, 29 Jan 2016 12:07 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
साक्षर भारत मिशन योजना के तहत ग्राम पंचायतों में काम रहे प्रेरकों ने मानदेय दिलाने को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


प्रेरकों ने कहा कि वह पिछले कई माह से मानदेय को अफसरों के चक्कर काट रहे हैं, पर उनकी कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही है। ज्ञापन में प्रेरक संजय सिंह, अजय कुमार, विकास कुमार, सुधीर, आलोक, रेखा, अभिनेंद्र, अनुपम, अतुल कुमार ने हवाला दिया कि ग्राम पंचायत में दो प्रेरकों की तैनाती एक अगस्त 13 से की गई थी।
विज्ञापन


जुलाई 15 तक का मानदेय प्रेरकों को दिया जा चुका है। उसके बाद जनवरी 16 तक छह माह व्यतीत हो चुके हैं। इसके बावजूद उनको मानदेय प्राप्त नहीं हुआ है। 13-14 में जून माह का मानदेय सभी प्रेरकों को दिया गया था, किंतु माह जून का भुगतान नहीं दिया गया, जबकि प्रेरक लगातार कार्य कर रहे हैं। प्रेरकों ने डीएम से मांग की कि मामले की जांच कराकर उनको जल्द भुगतान दिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें