फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिबरामऊ को जिला बनाने के लिए वकीलों ने किया प्रदर्शन

Thu, 28 Jan 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज।
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। हसेरन तहसील बनने की घोषणा होते ही वकीलों ने छिबरामऊ को जिला बनाने की मांग शुरू कर दी। बुधवार को वकीलों ने तहसील में जोरदार प्रदर्शन करते हुए तहसीलदार न्यायालय व एसडीएम कोर्ट में तालाबंदी कर दी । इसके बाद वकीलों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह अधिवक्ता तहसील में एकत्र होना शुरू हो गए। वकीलों ने छिबरामऊ को जिला बनाने और सौरिख को छिबरामऊ तहसील से जुड़े रखने की जोरदार मांग को लेकर जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। वकीलों ने तहसीलदार न्यायालय को जबरन बंद कराकर तालाबंदी कर दी। इसके बाद नारेबाजी करते हुए एसडीएम कोर्ट में पहुंचे। एसडीएम कोर्ट को भी वकीलों ने बंद कराने के बाद एसडीएम के चेंबर में पहुंचे। वकीलों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम महेशप्रसाद दीक्षित को सौंपा। वकीलों का कहना है कि छिबरामऊ जिला बननेा चाहिए अभी जिला मुख्यालय के लिए लोगो को 50 किलोमीटर से अधिक की दौड़ लगानी पड़ती है।

 ज्ञापन में छिबरामऊ को जिला बनाने और सौरिख ब्लाक को छिबरामऊ तहसील का हिस्सा ही बने रहने की मांग की गई है। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष एमपी सिंह यादव, महेंद्रप्रताप सिंह सेंगर, पूर्व सचिव जितेंद्र श्रीवास्तव, राजीव हजेला, रजनेश यादव, श्याम सिंह भारतीय, चंद्रजीत यादव, देवेश शुक्ला समेत भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें