पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में होने वाले निर्वाचन के लिए नामांकन पत्रों
की बिक्री के दूसरे दिन प्रधान पद के लिए 234 और सदस्य पद के लिए 305
नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। उधर, चुनाव के दूसरे चरण में 19 नवंबर से
नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए विकास खंड मुख्यालय पर तैयारियां
शुरू हो गई हैं।
अबकी न्याय पंचायत बार नामांकन को विकास खंड परिसर में तीन
स्थानों पर 17 टेबलें लगाई जाएंगी। बीडीओ अनिल
कुमार ने बताया कि 19 नवंबर से होने वाले नामांकन से पूर्व पर्चों की
बिक्री के दूसरे दिन ग्राम प्रधान पद के 96 पदों के लिए होने वाले चुनाव के
लिए 234 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई, जबकि ग्राम पंचायत सदस्य पद के
1184 पदों के लिए पहले दिन की अपेक्षा में दूसरे दिन काफी तेजी देखी गई।
मंगलवार को इस पद के लिए 305 नामांकन पत्र खरीदे गए। ज्ञात हो कि पहले दिन
प्रधान पद पर 520 और ग्राम पंचायत सदस्य पद पर के लिए 69 नामांकन पत्रों की
बिक्री की गई थी। उन्होंने बताया कि 19 व 20 नवंबर को सुबह आठ बजे से
नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकते हैं।
बीडीओ ने बताया कि ग्राम प्रधान और
ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 19 नवंबर की सुबह आठ बजे से नामांकन
प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी जीसी यादव के देखरेख में शुरू होगी। व्यवस्था
के तौर पर विकास खंड कार्यालय सभागार, सहायक विकास अधिकारी कक्ष और बीडीओ
आवास में न्याय पंचायत बार 17 टेबल लगाई जाएंगी।
न्याय पंचायत निगोह खास
में सहायक निर्वाचन अधिकारी आरबी सिंह निगोह खास, लड़ैता, जमामर्दपुर,
घिलोई व रामपुर निगोह के प्रत्याशियों के नामांकन स्वीकार करेंगे, जबकि
धींगपुर में सहायक निर्वाचन अधिकारी शीषपाल सिंह हरिनगर, जयसिंहपुर, त्यौर,
असेह, सिंहपुर के, करमुल्लापुर में एआरओ अखिलेश सिंह औराई, रौरी।
करमुल्लापुर, शाहजहांपुर व रतनपुर। महमूदपुर खास में एआरओ बालकृष्ण
शुक्ला महमूदपुर खास, रामपुर हृदय, लोकपुर व हमीरपुर, विशुनगढ़ में एआरओ
मनोज कुमार ग्राम विशुनगढ़, सरदामई, असालताबाद व धरनीधरपुर नगरिया, हाथिन
के एआरओ अशोक कुमार हाथिन, अंतपुर, भाउलपुर, चंदरपुर, पलिया, बूंचपुर व
मुड़िया।
अहिरूआ राजारामपुर के एआरओ राहुल यादव अहिरूआ राजारामपुर,
प्रानपुर पल्यौरा, अल्हनापुर, रंधीरपुर, भगवंतपुर, कुंवरपुर बनवारी,
अतिराजपुर के एआरओ कृष्णपाल सिंह अतिराजपुर, कल्यानपुर, कपूरपुर, बिकूपुर,
मदारपुर, व कमालपुर, नौली के एआरओ अमर सिंह ग्राम रूपपुर, बिबिया जलालपुर,
सदरपुर द्वारिकापुर, जगतपुर।
नौली, पुराभोज व बिर्रा, भौराजपुर के एआरओ
सुरेंद्र सिंह राजपूत भौराजपुर, उस्मानपुर, हरिहरपुर, कैरदा व जगदीशपुर,
मिघौली के एआरओ रमेशचंद्र मिघौली, बरूआ सबलपुर, प्रेमपुर, भोजपुर निगोह व
महमूदपुर कीरत। हरिबल्लभपुर के एआरओ सौरभ शुक्ला हरिबल्लभपुर, करनौली,
कुंवरपुर लोधपुर, सरायदायमगंज व खुबरियापुर के प्रत्याशियों के नामांकन
स्वीकार करेंगे।
डालूपुर सुल्तानपुर के एआरओ रामगोपाल डालूपुर सुल्तानपुर,
भरौली सिरकनेपुर, सरायगोपाल, मेरापुर गढ़िया, रनवीरपुर, रामखेड़ा व
हरकरनपुर, रामपुर बैजू के एआरओ प्रदीप सिंह रामपुर बैजू, असालतनगर,
सरायसुंदर, खोजीपुर, सिकंदरपुर निगोह, गिरधरपुर, छिबरामऊ देहात, नौगाई के
एआरओ महेश पाल ग्राम नौगाई, पंथरा, कूंदपुर, नंदलालपुर।
महमूदपुर जागीर,
खल्ला रूपमंगदपुर, सराय गूजरमल, न्याय पंचायत कसावा के एआरओ महेश तिवारी
ग्राम कसावा, बेहटा खास, खानपुर कसावा, भीकमपुर सानी, मेदेपुर व मदारीपुर
कसावा व अकबरपुर के सहायक निर्वाचन अधिकारी राममहेश कटियार अकबरपुर,
कुंअरपुर जनूं, खुड़ावा, जसुआमई, सलेमपुर व खानपुर चौबे के नामांकन पत्र
स्वीकार करेंगे।
बीडीओ ने बताया कि आवास एवं विकास परिषद के जेई
शंभूदयाल व उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी कार्यालय के प्रावधिक सहायक
रवींद्रबाबू तिवारी को सहायक निर्वाचन अधिकारी के तौर पर रिजर्व में रखा
गया है।