फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन की नई टीम ने ली शपथ

Mon, 18 Mar 2024 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने सोमवार को शपथ ली। सदर तहसील सभागार में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बार काउंसिल ऑफ उप्र प्रयागराज के अध्यक्ष प्रशांत सिंह अटल रहे। एसडीएम सदर अविनाश गौतम विशिष्ट अतिथि के रूप में रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। इसमें अध्यक्ष काशीराम कुशवाहा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बदर आलम खां, महासचिव मोहम्मद अय्यूब खां, कोषाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह, सह सचिव विनय कुमार, मीडिया प्रभारी मुकेश कटियार को शपथ दिलाई गई। इस दौरान मुख्य अतिथि ने संगठन को मिलने वाली सरकारी योजनाओं से अवगत कराया।
अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम व वरिष्ठ अधिवक्ताओं को स्वास्थ्य बीमा, 70 वर्ष से अधिक उम्र के अधिवक्ताओं को पेंशन देने के लिए सरकार से मांग की। शपथ ग्रहण समारोह का संचालन पूर्व अध्यक्ष अजय यादव ने किया। कार्यक्रम में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट नवनीता राय के अलावा विकास कनौजिया, अमित मिश्रा, रतनदीप शर्मा, यादवेन्द्र किशोर यादव, रामदेव शुक्ला, विनोद त्रिवेदी, कृष्णचन्द्र शर्मा, राजीव श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें