फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: क्विज प्रतियोगिता में 11 छात्र पुरस्कृत

Mon, 18 Mar 2024 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। परिषदीय विद्यालयों की राष्ट्रीय आविष्कार क्विज प्रतियोगिता कोमिल सिंह महाविद्यालय में हुई। इसमें चुने गए 11 मेधावियों को बीईओ रमेश चंद्र चौधरी ने पुरस्कृत किया। चुने गए यह सभी छात्र जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे।
विज्ञापन


डीएम शुभ्रांत शुक्ला की ओर से नामित नोडल अधिकारी बीडीओ दीपांकर आर्या, बीईओ रमेश चंद्र चौधरी की देखरेख में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान क्विज प्रतियोगिता हुई। इसमें विकास खंड के 88 उच्च प्राथमिक विद्यालय व कंपोजिट विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया।
ब्लॉक नोडल शशिकांत शुक्ला ने बताया कि इससे पहले यह प्रतियोगिता हर विद्यालय में आयोजित की गई थी। कक्षा 8 से 3, कक्षा सात से 2 तथा कक्षा छह से एक बच्चे का चयन किया गया था। इन्हीं चयनित छात्रों को ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन

तीन चरणों में संपंन हुई प्रतियोगिता के अंतिम चरण में राखी कुमारी, आंशी, कृष्ण प्रताप सिंह, हैपी सिंह, रितिका, ऋषण, अनुपमा, रंजीत कुमार, नितेश सविता, अर्पित व अनन्या को चयनित किया गया है। यह सभी बच्चे जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
बीईओ रमेश चंद्र चौधरी ने सभी चयनित छात्रों को बैग, स्टेशनरी, प्रमाण पत्र, 1100 रुपये नकद पुरस्कार राशि प्रदान की। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनूप मिश्रा, एआरपी कुलदीप यादव, अनुपम अवस्थी, शैलेश मिश्रा, प्रभाकांत मिश्रा, सत्येंद्र यादव आदि मौजूद रहे।


सौरिख में भी हुई प्रतियोगिता

बीडीओ निरंजन त्रिवेदी व बीईओ सर्वेश कुमार यादव की देखरेख में ऋषि भूमि इंटर कालेज में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता विकास खंड के 300 छात्रों ने प्रतिभाग किया।
इनमें से आकाश, फुलकांत, अश्वनी, गरिमा, हिमांशू, मनीष, दिव्यांशी, पायल, हर्ष कुमार, अनिमेष मिश्रा, नेमा को चयनित किया गया। मेधावी बच्चों को उपहार देकर उत्साहवर्धन किया गया। इस मौके पर परीक्षा प्रभारी संदीप यादव, नीरज यादव, मयंक त्रिपाठी, हिमांशु प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें