इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के शाहनगर गांव में बुधवार की
रात अधेड़ की पुरानी रंजिश में हत्या कर दी गई। इस मामले में मृतक के पुत्र
ने गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस
ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। मामला दो
संप्रदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में पुलिस बल और पीएसी तैनात की गई
है। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने छापे भी मारे, किंतु किसी की गिरफ्तारी
नहीं हुई है।
इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के शाहनगर गांव निवासी ओमकांत
त्रिपाठी (50) पुत्र त्रिजुगीनरायन त्रिपाठी गांव में लोगों का उपचार करने
का काम करते थे। बुधवार की शाम विवाहित बेटी प्रीती को बाइक से उमर्दा
छोड़ने आए थे। रात करीब 10 बजे वापस गांव लौट रहे थे।
शाहनगर मोड़
पर पहले से घात लगाकर बैठे पांच लोगों ने टकोरे से प्रहार कर उनकी बाइक
गिरा दी। ओमकांत के गिरते ही धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ प्रहार किए।
मरणासन्न
हालत में छोड़कर हमलावर भाग निकले। देर रात तक जब ओमकांत घर नहीं पहुंचे
तो परिजनों को चिंता हुई। उनके मोबाइल पर फोन किया तो मोबाइल स्विच आफ
बताता रहा। इस पर बेटी प्रीती को फोन लगाकर जानकारी ली। उसने बताया कि पिता
उसे मैजिक पर बैठाकर वापस चले गए थे।
इस पर परिजनों ने खोजबीन
शुरू की। तलाशते हुए परिजन जब शाहनगर मोड़ के पास पहुंचे तो रोड किनारे
लहूलुहान हालत में ओमकांत पड़े मिले। इसकी सूचना इंदरगढ़ थानाध्यक्ष को दी
गई।
इस पर अपर पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र शाक्य, पुलिस
क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र पाल सिंह, इंदरगढ़ थानाध्यक्ष इमरान खान मौके पर
पहुंचे। घायल को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कालेज ले आए। प्राथमिक उपचार के
बाद हालत गंभीर होने पर कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया।
कानपुर
ले जाने को जैसे ही एंबुलेंस में लिटाया, उन्होंने दम तोड़ दिया। गुरुवार
की सुबह घटना की जानकारी पाकर गांव के सैकड़ों लोग मेडिकल कालेज के
इमरजेंसी वार्ड पहुंचे। इंदरगढ़ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए
भिजवाया।
ओमकांत के पुत्र जीतू त्रिपाठी ने इंदरगढ़ थाने में गांव
के ही हनीफ पुत्र शमशुद्दीन, अमशाद पुत्र हनीफ, गुड्डू पुत्र मोहम्मददीन,
इरशाद पुत्र नत्थू खां और आशीष कुशवाहा उर्फ कल्लू पुत्र हरबंश सिंह के
खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने हवाला दिया कि इन लोगों से पुरानी
दुश्मनी चल रही थी। इन लोगों घात लगाकर उसके पिता की धारदार हथियारों से
हत्या कर दी।