फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सास ने बेटी के साथ गंगा में लगाई थी छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। गंगा नहर में सास और बेटी के छलांग लगाने के मामले में पुलिस की जांच में बुधवार को ट्रैक्टर के लेनदेन और पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार महिला का दामाद से ट्रैक्टर के रुपयों को लेकर विवाद चल रहा था। वहीं, दामाद ने सास की सहमति से ट्रैक्टर बेचने और उसके रुपये देने की बात कही है।
विज्ञापन


सौरिख क्षेत्र के ग्राम रौसेन निवासी नीतू के पति रामबाबू का निधन हो गया है। पुलिस ने जांच के बाद बताया कि नीतू के पास पुराना ट्रैक्टर था, जिसे वह बेचना चाहती थीं। इसी दौरान दामाद अंकित घर आए। बातचीत के बाद नीतू की सहमति से अंकित ट्रैक्टर को एजेंसी ले गए और उसे 2.60 लाख रुपये में बेच दिया। पुलिस का कहना है कि ट्रैक्टर बिक्री की पूरी रकम नीतू को दे दी गई थी। इसके बाद अंकित ने उसी एजेंसी से नया ट्रैक्टर खरीद लिया और खेती-किसानी के काम में इस्तेमाल करने लगे।
महिला ने दामाद से मायके में कृषि कार्य कराने के लिए कुछ दिनों तक नया ट्रैक्टर देने को कहा, लेकिन दामाद ने ट्रैक्टर नहीं दिया। ट्रैक्टर की फाइनेंस किस्तें जमा नहीं हो सकीं। इसके बाद फाइनेंसर ने ट्रैक्टर जब्त कर लिया। पुलिस ने बताया कि अब नीतू का आरोप है कि पुराने ट्रैक्टर को बेचने से मिले 2.60 लाख रुपये उन्हें नहीं दिए गए। इसी बात को लेकर दामाद से उनका विवाद चल रहा था। इसी पारिवारिक और आर्थिक विवाद के चलते नीतू अपनी पुत्री खुशबू के साथ कन्नौज पहुंचीं और दोनों ने गंगा नहर में छलांग लगा दी। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों के बीच ट्रैक्टर की बिक्री और रकम के लेनदेन को लेकर विवाद की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें