फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: मंत्री ने किया निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण

Sat, 22 Mar 2025 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने शुक्रवार को मानपुर गांव में निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दीपेश अस्थाना के साथ गांव में बन रही सीमेंटेड सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान जलभराव की समस्या को दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सड़क के दोनों तरफ गहरा नाला बनाया जाए। बरसात के दिनों में पानी सड़क पर न भरे। सड़क की गुणवत्ता अच्छी हाेनी चाहिए। यह सड़क गोलकुआं से नेरा गांव तक पूरी बनाई जाएगी। इसमें मानपुर में जलभराव की समस्या को देखते हुए सीमेंटेड रोड बनाई जा रही है। उन्होंने मानपुर चौराहा का सुंदरीकरण कराने की भी बात कही। मंत्री ने कार्यदायी संस्था के ठेकेदार से बात की और निर्देश दिए कि मानकों के साथ खिलवाड़ करने पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया व अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें