फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘लोकतंत्र की बड़ी ताकत जनतंत्र’

Mon, 25 Jan 2016 11:49 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर तहसील परिसर के सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें मतदाता पहचान पत्र और मतदान की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इस दौरान नए वोटरों को मतदाता पहचान पत्र भी वितरित किए गए और उन्हें शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन


मतदाता गोष्ठी को संबोधित करते हुए एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित ने कहा कि जनतंत्र में सबसे बड़ी ताकत जन की है और उसकी ताकत से ही लोकतंत्र मजबूत होता है। कहा कि नींव की सशक्तीकरण के लिए जनतंत्र आवश्यक है। उन्होंने मतदाता पहचान पत्र की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब इस तरह के आयोजन किए जाते हैं, उस समय लोग ध्यान नहीं देते।

बाद में जब उन्हें कहीं आईडी प्रूफ की जरूरत पड़ती है तब वह मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए दौड़ लगाते हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए जागरूकता आवश्यक है। उन्होंने कहा जितना लोकतंत्र मजबूत होगा, हमारे राष्ट्र को कोई झुका नहीं सकता। उन्होंने लोगों से शत-प्रतिशत मतदान करने और अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराकर पहचान पत्र बनवाने पर जोर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान मोहल्ला बिरतिया निवासी मो. नसीम की पुत्री साजिया बानो और सूफिया बानो, बजरिया निवासी अनुभव और प्रशांत को मतदाता पहचान पत्र प्रदान किए गए। अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ कवि ओमप्रकाश शुक्ल अज्ञात ने अपनी स्वरचित रचनाओं से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया।

गोष्ठी को सुप्रभाष अकादमी के निदेशक इंजी. सुप्रभाष सक्सेना, सिटी चिल्ड्रेन एकेडमी के चेयरमैन प्रदीप प्रधान, कांग्रेस के संजय पौल, सहायक चकबंदी अधिकारी भरत पाल, न्यायिक तहसीलदार धीरज श्रीवास्तव, नेम सिंह यादव एडवोकेट, रजनेश यादव एडवोकेट, स्टेनो रामकुमार त्रिवेदी ने भी विचार रखे।

पेशकार आदित्य द्विवेदी के संचालन में आयोजित गोष्ठी में सभासद रहीश अहमद, सभासद हरीशरण शाक्य, मो. हनीफ, हरीओम सैनी, अवधेश पांडेय, विनोद पांडेय, कृष्ण मुरारी दुबे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें