फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान

सार

पत्नी के व्यवहार से तंग आकर मजदूर ने रविवार रात कमरे में फांसी का फंदा डालकर खुदकुशी कर ली। मृतक के ग्राम प्रधान का साढ़ू होने के नाते पुलिस ने दवा का रिएक्शन बताकर अंतिम संस्कार करा दिया। 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पत्नी के व्यवहार से तंग आकर मजदूर ने रविवार रात कमरे में फांसी का फंदा डालकर खुदकुशी कर ली। मृतक के ग्राम प्रधान का साढ़ू होने के नाते पुलिस ने दवा का रिएक्शन बताकर अंतिम संस्कार करा दिया।  
विज्ञापन



 थाना तालग्राम के बिरियन नगला निवासी धनीराम (42) पुत्र  देवी दयाल मजदूरी व बटाईदारी पर खेती करता था। वह रविवार को हिम्मत नगला से काम कर घर लौटा। रात में मकान में फांसी लगा ली। जानकारी होने पर परिजनों ने नीचे उतारा, तब तक मौत हो गई। पिता व परिवार के लोगों ने बताया कि धनीराम मजदूरी कर गुजर-बसर करता था। पारिवारिक कारणों से वह तनाव में था। वह छह भाइयों में तीसरे नंबर का था। भाई सुवीन की मार्ग दुर्घटना में मौत हो चुकी है। दो पुत्री पूजा व शीला की शादी कर दी थी। पुत्र गंगाराम (12) व विद्याराम (10) का रो-रोकर बुरा हाल है। धनीराम गांव के प्रधान मुकेश का साढू़ था। प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी हुई थी। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही अंतिम संस्कार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें