फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: राजकीय सम्मान के साथ दरोगा को दी अंतिम विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। मथुरा पुलिस लाइन में तैनात दरोगा की ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। रविवार को जब उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव वीरपुर पहुंचा तो पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।
विज्ञापन


क्षेत्र के ग्राम वीरपुर निवासी आनंदपाल सिंह यादव (56) मथुरा पुलिस लाइन में तैनात थे। शुक्रवार को ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया और परिजनों को सूचित किया। बेहतर इलाज के लिए परिजन उन्हें इटावा के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां देर शाम इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। दरोगा का पार्थिव शरीर उनके गृह ग्राम वीरपुर लाया गया, तो परिजनों की चीख-पुकार से माहौल बेहद गमगीन हो गया। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों और रिश्तेदारों की भीड़ उमड़ पड़ी।
दिवंगत दरोगा की पत्नी विनीता देवी, पुत्री शिखा यादव तथा पुत्र नवनीत सिंह और उदित राज का रो-रोकर बुरा हाल था। उन्हें ढांढस बंधाने के लिए दिनभर लोगों का तांता लगा रहा। परिजनों ने बताया कि आनंदपाल वर्ष1986 में पुलिस महकमे में भर्ती हुए थे।सीओ सुरेश मलिक व थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह चौधरी ने दिवंगत दरोगा को श्रद्धांजलि अर्पित की। कन्नौज पुलिस लाइन से आई विशेष पुलिस टीम ने दिवंगत उपनिरीक्षक को गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम सलामी दी। इसके बाद पूरे राजकीय सम्मान के साथ गांव के बाहर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें