फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने पीटकर किया घायल

Sat, 04 Jul 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
मुहल्ला कागजियाना में एक युवक ने अपनी पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। घायल महिला कोतवाली पहुंची। यहां से उसे पुलिस के साथ जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


तिर्वा कस्बे के निवासी सलीम अहमद ने अपनी बेटी नाजमीन का निकाह चार साल पहले कन्नौज शहर के कागजियाना मुहल्ला निवासी महबूब पुत्र शरीफ के साथ किया था।

शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले दहेज को लेकर मारपीट करने लगे। इस पर महिला ने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा न्यायालय में दर्ज करा दिया। बाद में समझौते के आधार पर न्यायालय ने नाजमीन को पति के साथ रहने की इजाजत दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके कुछ दिन बाद ही फिर से उसने मारपीट शुरू कर दी। इस पर महिला मायके में रहने लगी। कुछ बुजुर्गों की पंचायत के बाद उसे दोबारा ससुराल भेजा गया। कुछ दिन तो सब ठीक चला, शनिवार की सुबह पति ने फिर से उसे जमकर पीटा। इससे वह घायल हो गई। महिला ने कोतवाली पहुंचकर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें