फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: आशा कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन छठवें दिन शनिवर को भी जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने वैक्सीन कक्ष के समक्ष धरना दिया और सेवा भावना से मरीजों के बीच खीर बांटकर अपनी मांगों को मजबूती से उठाया।
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ताओं ने बताया कि सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए वे नियमित रूप से राज्य कर्मचारियों की भांति ही कार्य कर रही हैं। हालांकि, दुर्भाग्यवश उन्हें उनके अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है। जब आशा कार्यकर्ताओं का चयन किया गया था, तब उनके कार्यक्षेत्र और जिम्मेदारियां काफी सीमित थीं। समय के साथ उनकी भूमिकाएं व्यापक हो गई हैं और काम का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है।
प्रदर्शन के दौरान, आशा कार्यकर्ताओं ने सीएचसी परिसर में ही खीर पकाकर मरीजों को वितरित की। यह कदम उनकी सेवा भावना को प्रदर्शित करता है, जो वे अपने सीमित संसाधनों के बावजूद निभा रही हैं। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष कीर्ति देवी सोनी, मिथलेश, मीना, हंसमुखी, पुष्पा, रेखा, बबली, मीरा, कांती, सुमन, दीप्ती सक्सेना, अंजू, बबिता कटियार सहित कई आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
विज्ञापन


उधर, सीएचसी अधीक्षक डॉ. कुमारिल मैत्रेय के अनुसार, स्वास्थ्य सेवाएं निर्बाध रूप से जारी हैं। आशा कार्यकर्ताओं की अनुपस्थिति में, एएनएम (सहायक नर्स मिडवाइफ) को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं ताकि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें