फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के लिए तैयारियां तेज

Sun, 31 Jan 2016 11:48 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आगामी तीन फरवरी को मेडिकल कालेज में होने वाले विजिट के लिए रविवार को भी पूरे दिन तैयारियों का सिलसिला चलता रहा। पीआरए भवन के सामने बने हैलीपैड को साफ-सफाई कर दुरुस्त करा दिया गया।
विज्ञापन


लाभार्थियों को बांटने के लिए ई रिक्शे भी मेडिकल कालेज में पहुंचने शुरू हो गए हैँ। पूरे कैंपस को बैरीकेडिंग कराकर सुरक्षित करने के लिए पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी जुटे रहे। मेडिकल कालेज के आडीटोरियम हाल में सीएम जिले के मेधावी छात्रों को लैपटाप व कन्या विद्या धन वितरित करेंगे।

आडीटोरियम की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए राजकीय निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक बीआर सिंह के नेतृत्व में इंजीनियरों व स्टाफ के कर्मचारियों की टीम व्यवस्थाओं को दुरुस्त करती रही। आटोमेटिक स्क्रीन व साउंड की व्यवस्थाएं जांची गई। आडीटोरियम के सामने लगे पेड़-पौधों की सफाई व उन्हें पानी देने का भी सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन


इसके लिए कई सफाई कर्मचारी लगाए गए। मेडिकल कालेज के मैदान में समाज कल्याण विभाग के कर्मचारी व अधिकारियों ने वितरित करने वाले ई-रिक्शा के 71 लाभार्थियों के आवेदन फार्म भराकर उनकी औपचारिकताएं पूरी कीं। उधर, मेडिकल कालेज प्रशासन भी सीएम की विजिट को लेकर चौकन्ना रहा।

रविवार होने के बावजूद प्राचार्य डा. डीएस मारतोलिया, सीएमएस डा. दिलीप सिंह ने इमरजेंसी व जनरल वार्ड का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराईं। प्राचार्य ने तीन दिनों के लिए मेडिकल कालेज के सभी कर्मचारियों व चिकित्सकों की छुट्टियां निरस्त करते हुए उन्हें कैंपस में रहने के निर्देश दिए।

प्राचार्य ने बताया कि तीन फरवरी को सीएम के आगमन को लेकर मेडिकल कालेज के दोनों गेट बंद रहेंगे। सुबह नौ बजे से 12 बजे तक ओपीडी गेट पर ही होगी। सिर्फ गंभीर मरीजों को ही अंदर आने दिया जाएगा। तैयारियों का जायजा लेने देर शाम सीडीओ उदयराज यादव, जिला उद्यान अधिकारी मुन्ना यादव, जिला पूर्ति अधिकारी संतोष सिंह मेडिकल कालेज पहुंचे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें