फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: गैस एजेंसी क्रॉसिंग का फाटक खराब, एक घंटा लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। गैस एजेंसी रेलवे क्रॉसिंग पर तकनीकी खराबी के चलते शुक्रवार को लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रेलगाड़ी गुजरने के बाद जब फाटक खोलने की बारी आई, तो वह तकनीकी खामी के कारण जाम हो गया। इस खराबी की वजह से फाटक का एक हिस्सा तो ऊपर उठ गया, लेकिन दूसरा हिस्सा नीचे ही फंसा रह गया, जिससे मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। शहर के व्यस्ततम इलाकों में शामिल इस क्रॉसिंग पर फाटक न खुलने की खबर फैलते ही सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। देखते ही देखते जाम ने विकराल रूप ले लिया, जिसमें सैकड़ों राहगीर फंसे रहे।
विज्ञापन

राहगीरों ने बताया कि इस क्रॉसिंग पर आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने गेट को मैनुअली खोलने की काफी कोशिश की, लेकिन शुरुआती प्रयासों में सफलता नहीं मिली। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत और तकनीकी सुधार के बाद फाटक को पूरी तरह खोला जा सका। इसके बाद धीरे-धीरे यातायात सुचारू हुआ, हालांकि जाम खुलने में काफी समय लगा। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि तकनीकी टीम को भेजकर फाटक सही कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें