फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन होगा सात फरवरी को

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण को लेकर डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्षों व प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण एवं गणना प्रपत्रों का मुद्रण 28 अक्तूबर से तीन नवंबर तक किया जाएगा। बीएलओ द्वारा चार नवंबर से चार दिसंबर तक घर-घर गणना प्रपत्र वितरण एवं संकलन किया जाएगा। निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन नौ दिसंबर को किया जाएगा। नौ दिसंबर 25 से आठ जनवरी 26 तक दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत की जा सकती हैं। जिनकी सुनवाई, सत्यापन एवं निस्तारण 31 जनवरी तक किया जाएगा। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन सात फरवरी को किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि गणना के दौरान बीएलओ प्रत्येक मतदाता के घर तीन बार भ्रमण कर दो प्रतियों में गणना प्रपत्र उपलब्ध कराएंगे। एक प्रति भरकर बीएलओ को लौटाने के बाद मतदाता को प्राप्ति रसीद दी जाएगी। मतदाता ऑनलाइन पोर्टल पर भी गणना प्रपत्र भर सकते हैं। इस अवसर पर एडीएम देवेंद्र सिंह, प्रशिक्षु आईएएस अर्पित कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कटियार सहित भाजपा, इंडियन नेशनल कांग्रेस, सपा, बसपा, अपना दल के जिलाध्यक्ष व प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें