फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिचय सम्मेलन में मिल वर-वधू के परिजन

Fri, 22 Apr 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
विज्ञापन
रजिस्ट्रेशन कराते अन्य जनपदों से आए सजातीय बंधु। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के सामूहिक विवाह समारोह के तहत गुरुवार को परिचय सम्मेलन में वर और वधू के परिजनों ने भेंट की। शुक्रवार को सामूहिक विवाह सम्मेलन होगा। सौरिख रोड स्थित बटेश्वरदयाल जनता इंटर कालेज में वयोवृद्ध रामकिशन वर्मा सिधौली वाले ने सूर्य भगवान के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। अध्यक्ष जवाहरलाल वर्मा ने आभार जताया। महामंत्री अरविंद कुमार वर्मा एवं कोषाध्यक्ष सुभाष वर्मा ने सहयोगियों की सराहना की।
विज्ञापन


संयोजक रामकिशन वर्मा ने एकजुट होकर सहयोग की अपील की। सभासद सुभाष वर्मा ने कहा कि समाज के सभी लोगों को इसमें सहभागिता करना चाहिए। ऐसे आयोजनों से पैसा, समय, श्रम, भागदौड़ व फिजूल दिखावे से निजात मिलती है।

संचालन कर रहे अखिलेश वर्मा ने बताया कि शुक्रवार रात वैवाहिक कार्यक्रम और शनिवार सुबह विदाई कार्यक्रम होगा। इस अवसर पर ग्रीशचंद्र वर्मा, रामानंद वर्मा, शैलेंद्र वर्मा, बंटी, सुनील, सिंपल, राजीव वर्मा, श्रवणकुमार, राहुल, डालर वर्मा, सोनू, लालू, पंकज, बिन्नी, सत्यनरायन, मृदुल, चंदन, विम्मी, हरीओम, टिल्लन, नवीन, विवेक, संजय, दिलीप, रामू वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें