फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: फतेहगढ़-गुरसहायगंज मार्ग समेत 21 सड़कों की बदलेगी सूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। इत्रनगरी की 21 सड़कों का चौड़ीकरण करने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से 756.19 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। प्रस्ताव पर शासन की मुहर लगते ही सड़कों का चौड़ीकरण का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन


जिले की जर्जर और तंग सड़कों की समस्या अब जल्द दूर होगी। 21 प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग ने 756.19 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। शासन से मंजूरी मिलते ही इन सड़कों पर काम शुरू करा दिया जाएगा। प्रस्तावित सड़कों में फतेहगढ़ से गुरसहायगंज मार्ग 7.880 किलोमीटर का चौड़ीकरण कराया जाएगा। इसकी अनुमानित लागत 225 करोड़ रुपये है। सौरिख-इंदरगढ़-मकनपुर अरौल मार्ग 32.600 किलोमीटर का चौड़ीकरण कराया जाना है, जिसमें करीब 142.25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
गौरीशंकर-हाजीशरीफ संयोगिता मार्ग 1.400 किलोमीटर चौड़ीकरण कराने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है, इस मार्ग के चौड़ीकरण कराने के लिए करीब 3.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वहीं, मलिहापुर सिरसा प्राचीन शिव मंदिर मार्ग 6.500 किलोमीटर का चौड़ीकरण कराया जाना है, इसके लिए 22.75 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इसी के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों को तहसील और जिला मुख्यालय से जोड़ने वाले मार्ग, मंडी मार्ग और स्कूल-कॉलेज को जोड़ने वाली सड़कें शामिल हैं।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दीपेश अस्थाना ने बताया कि जिले की 21 सड़कों का चौड़ीकरण कराया जाएगा। साथ ही सड़कों के किनारे नालियों, सोलर लाइट और साइन बोर्ड लगाने का भी प्रावधान है। डीपीआर में सड़क की गुणवत्ता, पुलिया और डिवाइडर का पूरा खाका तैयार किया गया है। प्रस्तावित कार्यों पर शासन की मोहर लगने के बाद जल्द ही सड़कों का चौड़ीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें