फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से युवक की मौत

Thu, 05 Mar 2015 09:02 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम सुल्तानपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन


 नगरिया महादेव निवासी सर्वेश (38) पुत्र नरेश कस्बे की आनंद राइस मिल में नौकरी करता था। रात की ड्यूटी कर गुरुवार की सुबह वह पैदल घर लौट रहा था। ग्राम सुल्तानपुर मोड़ के पास सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसा होते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इस बीच मौका पाकर बाइक सवार भाग निकला। हादसे की सूचना परिजनों को दी गई। परिजन उसे सीएचसी ले गए। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तिर्वा मेडिकल कालेज रिफर कर दिया। मेडिकल कालेज ले जाते समय रास्ते में मौत हो हो गई।
विज्ञापन


दुर्घटना की रिपोर्ट ओमी चतुर्वेदी ने बाइक सवार बबलू चौरसिया पुत्र लालता चौरसिया के खिलाफ लिखाई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें