फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से किसान की मौत

Wed, 29 Nov 2017 12:12 AM IST
kannauj
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मलिकपुर। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिंहपुर में एक किसान की ठंड लगने से मौत हो गई। वह रविवार तड़के खेत में पानी लगाने निकला था। लौटने पर उसकी हालत बिगड़ गई। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण परिजन इलाज नहीं करा सके। इसके चलते सोमवार रात करीब 10 बजे किसान ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


 सिंहपुर गांव निवासी राजपाल (45) के परिवार में पत्नी मीरा, बेटी पिंकी और बेटा शेर सिंंह है। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। मीरा के नाम मात्र डेढ़ बीघा जमीन है, इसी के सहारे परिवार का किसी तरह गुजारा होता है। मीरा के मुताबिक, रविवार तड़के पति राजपाल खेत में पानी लगाने गए थे। वहां से शाम को लौटे तो ठंड से कंपकंपाने लगे।

आग तपाने के साथ ही पास के ही एक झोलाझाप से दवा ली, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। पैसा न होने के कारण अच्छा इलाज भी नहीं करा सकी। गांव में रहने वाले आदेश दिवाकर ने ग्रामीणों की मदद से सोमवार को 500 रुपये एकत्र किए और मंगलवार सुबह राजपाल का इलाज कराने की बात कही, लेकिन इलाज से पहले ही सोमवार रात करीब 10 बजे राजपाल ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों की मानें तो परिवार की माली हालत के कारण ही राजपाल बेटी के हाथ भी पीले नहीं कर पा रहा था और तनाव में रहता था। ग्राम प्रधान जितेंद्र सिंह ने बताया कि राजपाल की ठंड से मौत होने की जानकारी मिली है। उन्होंने लेखपाल को इसकी जानकारी दी है। राजपाल के परिवार को आर्थिक मदद दिलाने का वह पूरा प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें