फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: दोस्त के साथ ससुराल आए युवक का शव झाड़ियों में मिला, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 05 Jan 2023 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कन्नौज जिले के तालग्राम में दोस्त के साथ उसकी ससुराल आए युवक का शव सड़क किनारे झाड़ियों में मिला। परिजनों ने हादसे में मौत की आशंका जताई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की है। कोतवाली छिबरामऊ सिकंदरपुर नगला छिद्र हरीनगर निवासी कुलदीप जाटव (26) बुधवार की दोपहर गांव के दोस्त विपिन के साथ इंदरगढ़ गांव गपचरियापुर आया था।

विज्ञापन


यहां विपिन की ससुराल है और कुलदीप उसका ट्रैक्टर चलाकर लाया था। रात को खाना खाने के बाद कुलदीप घर जाने की जिद कर पैदल निकल आ गया। इंदरगढ़-छिबरामऊ मार्ग पर ताहपुर ईशन नदी पुल के पास सड़क किनारे झाड़ियों में सुबह राहगीरों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। एसआई मुकेश राना ने आधार कार्ड से पहचान कर परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने हादसे में मौत की आशंका जताई। घटना से पत्नी नीरज, बेटा कृष्णा, अर्जुन और भाई कमलेश का हाल बेहाल हैं। थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा का कहना है कि किसी वाहन की टक्कर लगने से कुलदीप की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें