फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख लीटर वाला गाय दूध प्लांट लगेगा

Fri, 06 Nov 2015 12:18 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास भवन में एक लाख लीटर क्षमता का गाय दूध प्लांट अस्थापना व गौ पालकों की आर्थिक उत्थान योजना पर विचार किया गया।
विज्ञापन


विशेष सचिव दुग्ध विकास और मुख्य महाप्रबंधक रणवीर प्रसाद व विशेषज्ञों की टीम ने बताया कि बढ़नपुर वीरहार में इंडस्ट्रियल स्टेट में एक लाख लीटर क्षमता का गाय दूध की स्थापना के लिए आठ एकड़ भूमि का यूपीएसआईडीटी द्वारा उपलब्ध कराई गई।

दुग्ध संघ के प्रधान प्रबंधक हरखान सिंह ने बताया कि विशेष सचिव दुग्ध विकास रणवीर प्रसाद व उनकी टीम ने सीमांकन व ले आउट करा लिया है। प्लांट में दैनिक रूप से दूध की पैकिंग 2 टन, प्रतिदिन गाय का घी, 2 टन सफेद मक्खन, 500 किलोग्राम खोया, दूध को टेड्रा पैक में भी पैक किया जाएगा।
विज्ञापन


एक टन गाय के दूध का छेना उत्पादित किया जाएगा। गाय के घी को एक किलोग्राम व 15 किलोग्राम के पैक में उपलब्ध कराया जाएगा। प्लांट में दूध प्राप्त करने के लिए कन्नौज, आगरा, मैनपुरी, गाजियाबाद, एटा, अलीगढ़, फर्रुखाबाद, इटावा, नोएडा, बुलंदशहर को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


जिले में गाय के दुग्ध उत्पादन के लिए गो पालकों को दो रुपया प्रति लीटर अतिरिक्त क्रय कर दिया जाएगा। प्लांट की स्थापना के बाद नवंबर तक शुरू कर दिया जाएगा। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, सीडीओ उदयराज यादव ने इस प्लांट को लेकर सहमति जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें