पीएसएम महाविद्यालय में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह में हर क्षेत्र के मेधावियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। निर्वाचित छात्रसंघ अध्यक्ष रिंकल कटियार को मुख्य अतिथि ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने नौजवानों को विश्व कल्याण व राष्ट्र निर्माण के लिए सदैव प्रेरित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के कल्याण के लिए आगे बढ़ रहे हैं। उनको करोड़ों युवाओं की ऊर्जा की जरूरत है।
आने वाला वक्त ईमानदारों का है। युवा अभिभावक पर बोझ न बने। स्वच्छता से जुड़ने के लिए भी प्रेरित किया। देश में भाजपा ने एक करोड़ लोगों को पार्टी का सक्रिय सदस्य बना लिया है।
विशिष्ट अतिथि हमीरपुर के सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने कहा कि शिक्षण संस्था से नौजवानों को चरित्र निर्माण व प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है। यहीं से हमें अपनी संस्कृति व संस्कारों की पहचान होती है।
महाविद्यालय की उन्नति के लिए जो भी मांग होगी उसको पूरा करेंगे। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुब्रत पाठक ने कहा कि छात्रसंघ का चुनाव हर वर्ष अजीब मोड़ लेता जा रहा है। छात्र राजनीति को रोजगार से जोड़ दिया गया है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अर्चना पांडेय ने कहा कि महाविद्यालय राजनीति की पहली पाठशाला कही गई है।
स्वार्थ से ज्यादा त्याग की भावना होनी चाहिए। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने कहा कि इस महाविद्यालय प्रांगण में जो भी कदम रखता है, उसका राजनीति में प्रमोशन हो जाता है। प्राचार्य सुनीति मिश्रा ने कहा कि महाविद्यालय ने प्रदेश, सामाजिक, राजनैतिक व सांस्कृतिक स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।
1978 में विदेश मंत्री के रूप में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी भी यहां आ चुके हैं। इसके अलावा छात्रसंघ भवन का भी मुख्य अतिथि ने उद्घाटन किया। इससे पहले आए हुए अतिथियों व विशिष्ट अतिथियों को छात्रसंघ की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।
भाजपा प्रदेश महामंत्री ने युवाओं में बढ़ती नशाखोरी की प्रवृत्ति पर चिंता जताई। युवा आधुनिकता व नशे में डूबता जा रहा है। नौजवानों को सही रास्ता चुनना पड़ेगा। अभिभावक व गुरु की डांट से कभी क्षुब्ध न हो।
प्रांजल कुशवाहा, शुभम, प्रियंका कटियार, एमए प्रथम वर्ष में निशा तिवारी, अमरदीप द्विवेदी, सोनम पाठक, साइमा सिद्दीकी, एमए द्वितीय में प्रभा, उपेंद्र कुशवाहा, मोनिका दुबे, नेहा राठौर, बीएड प्रियांशी मिश्रा, खेलकूद में साधना सिंह, ग्यासुद्दीन, निहाल खान, तौसीफ, एनसीसी अतुल, नेहा पटेल हुए सम्मानित।