फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: 107 ट्रांसफार्मर फुंकने पर हुए खर्च की एसडीओ से होगी वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। यूपी पाॅवर कारपोरेशन लिमिटेड से उपखंड अधिकारियों को ट्रांसफार्मरों को क्षति से बचाने के निर्देश दिए गए। इसके बावजूद 110 दिनों में तालग्राम उपखंड में 107 ट्रांसफार्मर फुंक गए। अब ट्रांसफार्मरों की मरम्मत पर होने वाला व्यय एसडीओ से वसूलने के निर्देश शनिवार को दिए गए हैं।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता ने तालग्राम एसडीओ से 110 में 107 ट्रांसफार्मर फुंकने पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसमें स्पष्ट कहा गया है कि ट्रांसफार्मरों के रखरखाव में लापरवाही सामने आई है। क्षमतावार कितने ट्रांसफार्मरों में टेललेस और फ्यूज सेट का विवरण तीन दिनों में उपलब्ध कराएं।
अन्यथा की स्थिति में उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड अध्यक्ष एवं डिस्काॅम स्तर से दिए गए निर्देशों के अनुसार क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मरों की मरम्मत में होने वाले व्यय की धनराशि आरसी जारी कर वसूल की जाएगी।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि एसडीओ लापरवाही से ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होता है। उसको दुरुस्त कराने पर खर्च होने वाली धनराशि वसूल किए जाने का पाॅवर कारपोरेशन के अध्यक्ष ने प्रावधान किया है और सख्त निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें