फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत बकाएदारों के कनेक्शन काटे

Fri, 30 Oct 2015 12:19 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सईएन के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान विद्युत बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए और पुराने मीटर उतरवाकर नए इलेक्ट्रानिक मीटर लगवाए गए।
विज्ञापन


गुरुवार को एक्सईएन आरएन वर्मा के नेतृत्व में जेई अवनीश कुमार, जेई अजयपाल गौतम, जेई करन सिंह आदि ने बाजार में चेकिंग अभियान चलाया। इससे अफरातफरी मच गई। इस दौरान 22 बड़े बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए, जबकि 30 पुराने मीटर उतरवाकर नए इलेक्ट्रानिक मीटर लगवाए गए।
विज्ञापन


वर्मा ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं के इलेक्ट्रानिक मीटर कंप्यूटर में फीड नहीं हैं, वह मीटर सीलिंग रिपोर्ट और कनेक्शन रसीद की फोटोकापी समेत संपर्क करें, ताकि ऐसे उपभोक्ताओं को हर माह नियमित बिल मिल सकें। इसके अलावा जिन उपभोक्ताओं के बिल संशोधित होना है, वह भी नवीनतम बिल, कनेक्शन रसीद की फोटो कापी सहित शीघ्र संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें