फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: आढ़ती को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। सड़क पार कर रहे आढ़ती को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर आढ़ती को मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। बाइक चालक बिना इलाज कराए अस्पताल से फरार हो गया।
विज्ञापन



सौरिख क्षेत्र के सकरावा रोड निवासी प्रमोद गुप्ता (50) आढ़ती थे। शुक्रवार देर शाम आठ बजे प्रमोद गुप्ता सड़क पार कर रहे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार बाइक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों लोग घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डाॅक्टर ने प्रमोद को मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। घायल बाइक चालक सीएचसी से बिना इलाज कराए फरार हो गया। इलाज के दौरान प्रमोद की मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिवार में चीख पुकार मच गई। थाना प्रभारी जेपी शर्मा ने बताया कि बाइक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें