फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं ने लोकगीतों की छटा बिखेरी

Sun, 28 Dec 2014 12:16 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित राष्ट्र निर्माण एवं सामाजिक कार्यक्रम के तहत शनिवार को युवाओं ने गायन और वादन के जरिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा बिखेरी। कई घंटे तक लोकगीतों की धूम मची रही।
विज्ञापन


सहकारी क्रय विक्रय समिति अशोक नगर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिला युवा कल्याण अधिकारी अमिताभ कुमार ने किया। इसके बाद उमर्दा के अमित तिवारी ने लोक गीत प्रस्तुत किया। इसी तरह कन्नौज के अमितांशु दीक्षित व उनके सहयोगी ने गिटार व तबला वादन के साथ गीत प्रस्तुत किया।

महचंदापुर निवासी संध्या एंड पार्टी की युवतियों ने लोक नृत्य प्रस्तुत किया। इसी तरह गुगरापुर निवासी आरती कुशवाहा ने लोकगीत तथा गुगरापुर की ही अनुप्रिया और उनकी बहन ने तबला वादन व बैंजो बजाकर लोगों का मन मोहा। कार्यक्रम में अनुप्रिया ने अव्वल स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


बच्चों द्वारा गाए गए गीतों पर मौजूद लोगों ने ताजियां बजाकर उनकी हौसलाफजाई की। इस मौके पर व्यवस्थापक दिनेश चंद्र मिश्रा, सुनील कुमार सिंह, वीपी शुक्ला, धर्मवीर सिंह, शिक्षक अमरनाथ दुबे, ममता मिश्रा, विनोद कुमार व विवेक कुमार सैनी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन सतीश चंद्र कटियार ने किया।

भीड़ न जुटने से प्रतिभागी मायूस
युवा कल्याण विभाग की आधी-अधूरी तैयारियों के ऊपर मौसम ने भी कहर बरपा दिया। यही वजह रही कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान भीड़ नदारद रही। इससे युवा कल्याण विभाग की जमीनी सक्रियता कम होने की पोल भी खुल गई। दर्शकों की तादात कम होने के कारण प्रतिभागियों का मनोबल गिर गया।

उनकी मानें तो विभाग की तरफ से प्रचार प्रसार नहीं कराया गया। ब्लाक स्तर पर सक्रिय क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारियों ने भी कागजी कोरम पूरा किया। ग्राम पंचायतों में सैकड़ों की तादात में क्रीड़ाश्री भी तैनात हैं। इसके बावजूद चंद लोग ही कार्यक्रम में पहुंचे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें