बीआर एजूकेशन सेंटर ताजपुर रोड में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
इस
अवसर पर प्रबंधक मीरा देवी ने कहा कि आज वैज्ञानिक युग है। विज्ञान के
बिना सब कुछ बेकार है। हर क्षेत्र में विज्ञान का ही बोलबाला है। कहा कि
दैनिक जीवन की तमाम जरूरतें विज्ञान की बदौलत ही सुलभ हुई हैं। इससे मानव
जीवन सुखमय हो गया है। कहा कि सभी बच्चों को मन लगाकर विज्ञान विषय पढ़ना
चाहिए।
नई से नई खोजें कर देश और समाज की सेवा करें, जिससे पूरे देश में
नाम रोशन हो। प्रधानाचार्य चंद्रप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि विज्ञान एक
अच्छा नौकर हैं, किंतु उतना ही बुरा मालिक भी है, इसलिए हम विज्ञान को
मालिक न बनने दें।