फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने दिया शांति और एकता का संदेश

Sun, 08 Nov 2015 11:57 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
बनवारीनगर स्थित स्माइल किड्स पीजी स्कूल व लक्ष्मीबाई स्कूल के बच्चों ने रंगों एवं फूलों से रंगोली सजाकर शांति व एकता का संदेश दिया। कार्यवाहक प्रधानाचार्या पल्लवी त्रिपाठी ने कहा कि दीपावली पूरे देश का त्यौहार है, जिसे सभी को मिलजुल कर मनाना चाहिए।
विज्ञापन


प्रबंधक गौरव त्रिपाठी ने कहा कि जिस प्रकार दीपक का प्रकाश पुंज बिना किसी भेदभाव के सभी धर्म के लोगों को रोशनी देता है। उसी प्रकार त्योहारों के माध्यम से सभी को एकजुट होने का प्रयास करना चाहिए। इससे पहले राजेंद्री, शीतल, अंजली, निशू की देखरेख में पीजी विंग के कृति, आयुषी, आध्या, अरहम, आफरीन, रौनक, विश्नू, श्रष्ठी, तान्या ने जूनियर के मुकीम, कोमल, अभिषेक, अनुराग, मुस्कान, मैहविश, शमा, शिवानी की सहायता से रंगों और फूलों से सामाजिक संदेश देती हुई रंगोली बनाई।

इस मौके पर दीपावली विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें राघवेंद्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंत में बच्चों ने फुलझड़ियां, चरखी और पटाखे छुड़ाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें