फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़नखटोले से आया दूल्हा, उड़ाकर ले गया दुल्हनिया

Fri, 09 Mar 2018 11:40 PM IST
अमर उजाला/कन्नौज
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर में सवार दूल्हा दीपेश व दुल्हन नीलम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
इलाके में पहली बार हेलीकाप्टर से आए दूल्हे को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। दिल्ली की एक निजी कंपनी में मैकेनिकल इंजीनियर दूल्हा बीएससी में पढ़ने वाली अपनी दुल्हन को उड़नखटोले से विदा करा ले गया। क्षेत्र में यह शादी चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन



 सौरिख थाना क्षेत्र के नगला खेमकरन के मजरा नगला विशुना निवासी शिशुपाल सिंह यादव किसान हैं। उनकी बेटी नीलम उर्फ खुशबू बीएससी (फाइनल) की छात्रा है। उसकी शादी मैनपुरी जनपद के कुर्रा थानाक्षेत्र के ग्राम बोझा निवासी आचार्य होतीलाल के बेटे दीपेश यादव के साथ तय हुई थी। इन दिनों दीपेश दिल्ली में सौरभ ग्रूप आफ कंपनीज में प्रोजेक्ट इंचार्ज है। शुक्रवार सुबह दीपेश हेलीकॉप्टर से अपनी ससुराल नगला विशुना पहुंचा। खेत में बने हेलीपैड पर हेलीकाप्टर के उतरते ही, उसे देखने के लिए आसपास के गांवों की भीड़ जुट गई। किसी तरह पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया।

हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद दूल्हा दीपेश मंडप में पहुंचा, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह की रस्में पूरी हुईं। इसके बाद दुल्हन नीलम ने परिजनों से विदाई ली। दूल्हा- दुल्हन कार से हैलीपैड तक पहुंचे। इसके बाद हेलीकॉप्टरसे  मैनपुरी की तरफ उड़ गया। दूल्हे के अन्य रिश्तेदार कारों से बारात में आए थे। हेलीकाप्टर के लिए प्रशासन से अनुमति ली गई थी। यह हेलीकाप्टर दीपेश के पिता के दोस्त प्रदीप जैन का है। इसे ले आने पर करीब पांच लाख रुपया खर्च हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें