फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: चढ़ावा में कपड़े कम आने पर दुल्हन ने शादी से किया इन्कार

Tue, 20 Jun 2023 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज (कन्नौज)। चढ़ावे में कपड़े कम आने पर वधू ने शादी से इन्कार कर दिया। मान-मनौव्वल के बाद भी वधू शादी के लिए राजी नहीं हुई, बरात बिना दुल्हन के लौट गई।
विज्ञापन

गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के कस्बा सराय प्रयाग निवासी नरेश सिंह यादव की पुत्री सरला का विवाह रविवार को था। इसके लिए कस्बा में ही एक गेस्ट हाउस में बरातियों के स्वागत की व्यवस्था की गई थी। मैनपुरी के थाना किशनी के गांव हवेलिया निवासी शीशपाल यादव के पुत्र अवनीश की बरात रविवार की देर शाम गेस्ट हाउस पहुंची। बरातियों का स्वागत किया गया और भोजन के बाद जयमाल कार्यक्रम से पहले कन्या पक्ष के लोगों ने चढ़ावे का सामान वर पक्ष से मांगा। जिसमें कुछ कपड़े कम निकले। इसपर विवाद होने लगा। मामला तूल पकड़ा तो बधू ने जयमाल कार्यक्रम और शादी से इन्कार कर दिया। बरातियों व जनातियों ने उसे मनाने के लिए खूब जतन किया, लड़की पक्ष के न मानने पर बात बिगड़ती देख वर पक्ष के लोग सराय प्रयाग चौकी पहुंचे और चौकी प्रभारी हाकिम सिंह से मामले की शिकायत की। दोनों पक्षों को बुलाकर मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं बनी। चौकी इंचार्ज ने बताया कि दोनों पक्षों में शादी न करने की सहमति बनी है और दिया गया सामान वापस लेकर मामला खत्म कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें