फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र का शव घर आते ही कोहराम

विज्ञापन
छात्र अमन वर्मा (फाइल फोटो)। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। कानपुर से बी. फार्मा कर रहे छात्र की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। जैसे ही उसका शव घर पहुंचा, परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला इब्राहीमगंज निवासी सराफा कारोबारी नरेंद्र वर्मा का पुत्र अमन वर्मा (21) कानपुर के नारायणा विद्यापीठ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट पनकी में बी.फार्मा. सेकेंड सेमेस्टर का छात्र था। वह हॉस्टल में रहकर ही पढ़ाई कर रहा था। मंगलवार की देर रात वह अपने दोस्त अभिषेक निवासी बांदा के साथ अर्मापुर की तरफ गया था। वहां से वापस आते समय रोडवेज बस ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
बुधवार की सुबह पुलिस ने नरेंद्र वर्मा को फोन करके मामले की जानकारी दी। सूचना पाकर परिजन कानपुर पहुंच गए और उसके शव को अपने साथ ले आए। जैसे ही उसका शव घर पहुंचा, परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक अमन का बड़ा भाई अभिषेक दिल्ली में सीजिएल की कोचिंग कर रहा है जबकि छोटा भाई वैभव वर्मा सेंट पॉल स्कूल में कक्षा सात का छात्र है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला इब्राहीमगंज निवासी बीफार्मा छात्र अमन वर्मा का 13 नवंबर को जन्मदिन है। बीती शाम को ही उसने अपनी मां विमलेश वर्मा से फोन पर बात करके जन्मदिन पर कानपुर आने के लिए कहा था। मां विमलेश का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें