फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: अधजले युवती के शव की हुई शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सदर क्षेत्र के ग्राम रितुकला में खेत में मिले युवती के अधजले शव की शिनाख्त गुरुवार को महक (19) के रूप में हुई है। महक 20 दिसंबर 2025 को गांव के एक मुस्लिम युवक के साथ घर से चली गई थी। परिजनों ने बदनामी के डर से पुलिस को सूचना नहीं दी थी। बुधवार को खेत में शव मिलने पर गांव वालों ने फोटो देखकर घटना की जानकारी दी। मां रेशमा और भाई ने फोटो देखकर बेटी की शिनाख्त की। उन्होंने युवक पर ही हत्या कर शव जलाने का आरोप लगाया है ताकि उसकी पहचान न हो सके। एसपी ने बताया कि परिजनों से पूछताछ के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन

ग्राम रितुकला निवासी रामबाबू कुशवाहा के आलू के खेत में युवती का अधजला शव मिला था। हालांकि, उसका चेहरा पूरी तरह से नहीं जला था, जिससे शिनाख्त संभव हो सकी। महक के परिजनों का आरोप है कि गांव के ही युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते उसकी हत्या कर दी और पहचान छिपाने के लिए शव को जला दिया। परिजनों का कहना है कि महक के घर से जाने के बाद से उससे कोई संपर्क नहीं हुआ था। बदनामी के डर से उन्होंने पुलिस को जानकारी नहीं दी थी, लेकिन अब जब शव मिला है तो न्याय की गुहार लगा रहे हैं।
महक के पिता असी अली का पहले ही निधन हो चुका है। उसका एक भाई रफ्तार कानपुर जेल में बंद है जबकि दूसरा भाई परिवार के साथ अलग रहता है। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और घर में कोहराम मचा हुआ है। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि परिजनों से पूछताछ के आधार पर मामले की जांच के साथ ही आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें