फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: घर के अंदर किसान का फंदे से लटका शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। किसान के घर से दुर्गंध आने पर आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़ा तो किसान का शव फंदे पर लटकता मिला। किसान शराब का आदी था, जिस कारण पत्नी उसे छोड़कर अपने मायके चली गई थी। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।
विज्ञापन


क्षेत्र के असेह गांव निवासी शारदानंद दुबे (39) खेतीबाड़ी करते थे। ग्रामीणों ने बताया कि शारदानंद शराब के आदी थे। उन्होंने धीरे-धीरे 14 बीघा जमीन भी बेच दी थी। पति की शराब की लत के कारण पत्नी प्रीति अपनी दो बेटियों को लेकर छिबरामऊ मायके में रहने लगी। शारदानंद के दो भाई रामानंद और ब्रह्मानंद हैं, उन दोनों का परिवार अलग रहता है। चार दिन पहले लोगों ने गांव में शारदानंद को घूमते देखा था। उसके बाद वह गांव में नजर नहीं आया। गुरुवार को पुलिस ने दरवाजा तोड़वाया तो अंदर उसका शव फंदे से लटका मिला। पुलिस का मानना है कि शारदानंद ने कम से कम तीन दिन पहले आत्महत्या की है। तीन दिन का शव होने के कारण दुर्गंध आने लगी थी। थाना प्रभारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम होने पर मौत की वजह स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें