फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर शव खड्ड में फेंका

Tue, 17 Nov 2015 12:19 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम थाना क्षेत्र के भवानीसराय गांव के समीप छिबरामऊ-इंदरगढ़ मार्ग किनारे कई फिट गहरे खड्ड में अज्ञात युवक का शव पड़ा पाया गया। उसका चेहरा खराब हालात में था। इससे हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई गई है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह करीब नौ बजे स्कूल जा रहे छात्र-छात्राओं ने भवानीसराय गांव से चचियापुर मार्ग मोड़ के समीप करीब 18 फिट गहरे खड्ड में एक युवक की लाश पड़ी देखी। यह जानकारी मिलने पर भवानीसराय, रंभकपुरवा, किश्तियापुर, ताहपुर, माधौनगर, सलेमपुर, पुखरांया, बगुलिहाई, पट्टी समेत कई गांवों के लोगों की मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई।

शव पर चोटों के निशान थे। चेहरा भी विक्रत कर दिया गया था। गांव के चौकीदार रामेंद्र प्रकाश ने सूचना थाने में दी। मौके पर पहुंचे दरोगा छेदीलाल वर्मा, शिवभगवान सिंह ने शव को खड्ड से निकलवाकर ग्रामीणों से पहचान कराने का प्रयास किया। इसके बाद शिनाख्त न होने पर अज्ञात के तौर पर पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन


इस बाबत थानाध्यक्ष मोहम्मद इमरान खां का कहना है कि शव को देखने से ऐसा लगा रहा कि मृतक मुसलिम समुदाय का है। उसकी हत्या कई दिन पहले की गई है। शरीर पर जगह-जगह फफोले पड़े हैं। उन्होंने कहा कि बिजली का करंट लगाकर मारे जाने की आशंका है। शव की हत्या किसी दूसरी जगह करके शव यहां फेंका गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें