फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर शव पेड़ पर टांगा

Sun, 11 Oct 2015 12:25 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव प्रतापपुर में शुक्रवार की रात युवक की हत्या करने के बाद शव पेड़ पर टांग दिया गया। शनिवार की सुबह पड़ोसी गांव के लोग जब खेतों पर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। समाचार लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


प्रतापपुर गांव निवासी मुन्नालाल (38) पुत्र घनश्याम बहेलिया ने डेढ़ साल पहले अपने हिस्से की डेढ़ बीघा जमीन बेंची थी। इसके बाद वह गांव की एक शादीशुदा महिला को भगा ले गया था। इसके बाद वह बाहरी शहरों में ही रहा। वहीं उसकी पत्नी अपने मायके में रह रही थी।

शनिवार की सुबह उसका शव हरदेवपुरवा गांव के रामबाबू के ट्यूबवेल के पास पेड़ से लटका मिला। उसकी गरदन बेल्ट से कसी हुई थी, जबकि रस्सी से बने फांसी के फंदे पर वह झूल रहा था। शव मिलने की जानकारी होते ही आसपास गांव के सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए। युवक का मोबाइल घास में पड़ा मिला। पास में ही उसका बैग पड़ा था।
विज्ञापन


पुलिस ने उसकी जेब से करीब दो हजार रुपये व कुछ कागजात बरामद किए। सूचना पाकर युवक के परिजन मौके पर पहुंचे। भाई नरेश ने बताया कि डेढ़ साल से मु्न्नालाल का कोई पता नहीं चल रहा था। उसने आशंका जताई कि महिला को भगाने के बाद गांव के कुछ लोग रंजिश मानते हैं।

कहा कि जिस तरह से उसका शव लटका मिला, उससे साफ जाहिर हो रहा कि शुक्रवार को गांव तक पहुंचने से पहले ही किसी ने रास्ते में उसे दबोच लिया और मार डाला। उधर, कोतवाल बीएल यादव, चौकी इंचार्ज लाल सिंह यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन की। कोतवाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें