फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाडर से टकराई बाइक, पेंटर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से गोरखपुर से आगरा जाते समय बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में पेंटर की मौत हो गई। जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। हेलमेट न लगाए होने से युवकों के सिर पर गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गोरखपुर जनपद के थाना झग्गा के रामपुरा गांव निवासी धीरज (25) पुत्र गुरु गांव के नवीन कुमार (27) पुत्र रमेश चंद्र जाटव व नितेश कुमार (21) पुत्र खूब लाल के साथ आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से आगरा ताजमहल देखने जा रहे थे। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे सौरिख के पास बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इससे तीनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा भर्ती कराया। यहां धीरज की मौत हो गई। धीरज अपने दोनों साथियों के साथ बंगलूरू में पेंटिंग का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें