फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका को दुल्हन बनाकर घर पहुंचे युवक को परिजनों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। ठठिया थाना क्षेत्र के गांव दल्ले पुर्वा में प्रेमिका से कोर्ट मैरिज कर उसके साथ घर पहुंचे युवक को परिजनों ने पीट दिया। सड़क पर परिजनों के पिटाई करते और पास खड़ी दुल्हन का वीडियो बनाकर कुछ लोगों ने वायरल कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

ठठिया थाना क्षेत्र के गांव दल्लेपुर्वा निवासी संजीव कुमार का तिर्वा में रहने वाली युवती से करीब दो साल पूर्व फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच जान-पहचान बढ़ी, तो प्यार हो गया। कुछ दिन पूर्व दोनों ने परिजनों के विरोध के बावजूद कोर्ट मैरिज कर ली। सोमवार को जब संजीव अपनी दुल्हन को लेकर घर पहुंचा, तो परिजनों आक्रोशित हो उठे और संजीव को बरसते पानी में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। शादी के जोड़े में उसकी दुल्हन ने जब बचाने का प्रयास किया, तो उसे धमकी दी। मौजूद लोगों ने पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल साइट पर वायरल कर दिया। थाना प्रभारी प्रयाग नारायण ने बताया कि मामले की जांच शुरू की गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें