फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरूकता रैली निकाली गई

Sun, 03 Jan 2016 12:12 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना के तहत खुले में शौच से मुक्त कराने को जलालाबाद ब्लाक के बछज्जापुर गांव में रैली निकाली गई। इसमें सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए।
विज्ञापन


ब्लाक समन्वयक विवेक कुमार ने पूर्व माध्यमिक स्कूल बछज्जापुर के छात्र-छात्राओं को जागरूक करते हुए संकल्प कराया कि कोई छात्र खुले में शौच नहीं करेगा। इसके बाद रैली का आयोजन किया गया। रैली में छात्र-छात्राओं के अलावा ग्रामीणों ने भी प्रतिभाग किया। रैली में शामिल सभी बच्चे हम सबने यह ठाना है गांव को स्वच्छ बनाना है के नारे लगा रहे थे।

रैली में पूर्व माध्यमिक विद्यालय की हेड टीचर अनीता चौहान, मो. जहीर अशरफ, प्राइमरी के हेड टीचर जयशंकर मिश्रा, प्रधान प्रतिनिधि शकील अहमद, राशन कोटेदार मुन्ना खां, दिलीप सैनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें